Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दारू : उत्पात के बीच कुआं में डूबा हाथी का बच्चा, हाथियों के झुंड ने कुआं को भरकर बच्चे को निकाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दारू : उत्पात के बीच कुआं में डूबा हाथी का बच्चा, हाथियों के झुंड ने कुआं को भरकर बच्चे को निकाला
विज्ञापन

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू थाना क्षेत्र में हाथियों का झुंड लगातार तबाही मचा रहा है। जिनगा और रामदेव खैरिका में हाथियों ने लगातार तीसरे दिन जबरदस्त आतंक मचाया। हाथियों ने जिनगा में सुरेश गोप के सूअर फार्म को तोड़ दिया, जिससे फार्म के 70-70 किलो के तीस सूअर जंगल में भाग गये। साथ ही हाथियों ने उनके कई एकड़ में लगी धान की फसल को रौंद दिया। अशोक यादव के बकरी शेड को भी ध्वस्त कर दिया, जिससे कई बकरियां जंगल की तरफ भाग गयी। इसके साथ ही हाथियों ने चार बिजली के खंभे को भी तोड़ दिया और करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के धान की फसल नष्ट कर दी। यहां के ग्रामीणों का कहना है कि झुंड की दो हथिनी गर्भवती है जिस कारण अभी कुछ और दिन हाथियों के यहीं रहने की संभावना है। यहां के ग्रामीण काफी डरे सहमे हुए हैं। उन्हें किसी अनहोनी की अंदेशा है। 
जिनगा में कुआं में गिरा हाथी का बच्चा
हाथियों के फसलों बर्बाद करने के दौरान हाथी का एक बच्चा जिनगा के एक कुआं में गिर गया। कुआं में गिरने के बाद हाथियों की एकजुटता और ममता नजर आयी। कुआं में पानी काफी भरा हुआ था और हाथी का बच्चा पानी में तैर रहा था। हाथियों ने मिलकर कुआं की मुंडेर को तोड़ कर कुआं को भर दिया। जिस कारण हाथी का बच्चा पानी के थोड़ा ऊपर आ गया। हाथियों ने मिलकर सूंड से पकड़कर बच्चे को गहरे पानी से सकुशल निकाल लिया। यह सब नजारा हाथियों को भगाने गये कई ग्रामीणों ने अपनी आंखों से देखा और जो भी देखा वह आश्चर्यचकित हो गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,729