Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जी-20 नेताओं के साथ पीएम मोदी ने किया मैंग्रोव वन का दौरा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जी-20 नेताओं के साथ पीएम मोदी ने किया मैंग्रोव वन का दौरा
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाली में जी-20 के अन्य नेताओं के साथ तमन हटन राया नगुराह राय मैंग्रोव वन का दौरा किया और वहां पौधे लगाये।  
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक ट्वीट संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अन्य जी-20 नेताओं ने बाली में एक मैंग्रोव वन का दौरा किया। साथ ही जलवायु परिवर्तन से निपटने और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए एक साथ आने का एक मजबूत संदेश दिया। भारत जलवायु के लिए मैंग्रोव एलायंस में भी शामिल हो गया है।  
उल्लेखनीय है कि मैंग्रोव वैश्विक संरक्षण प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत इंडोनेशियाई जी-20 प्रेसीडेंसी के तहत इंडोनेशिया और यूएई की संयुक्त पहल, मैंग्रोव एलायंस फॉर क्लाइमेट (एमएसी) में शामिल हो गया है। भारत में 5000 वर्ग किलोमीटर में फैली मैंग्रोव की 50 से अधिक प्रजातियां हो सकती हैं। भारत मैंग्रोव के संरक्षण और बहाली पर जोर दे रहा है, जो जैव विविधता के समृद्ध स्थल हैं और प्रभावी कार्बन सिंक के रूप में काम करते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,050