टीम एबीएन, केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी प्रखंड के अंतर्गत बेलतू गांव में पायनियर बीज कंपनी ने विशाल फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें पायनियर हाइब्रिड धान 27पी37 के विशेषता के बारे में किसानों को बताया गया।
मौके पर मौजूद हजारीबाग के मैनेजर समित कुमार एवं एमडीआर सुनील कुमार एवम शंकर कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि पायनियर 27पी37 अत्यधिक पैदावार देने वाला हाइब्रिड धान है, जिसकी वाली अन्य धान के मुकाबले लंबी और गुच्छेदार एवं वजनदार होती है तथा ये हर मौसम में किसी दूसरे धान से जायदा उपज देती है, जिससे किसानों को अत्यधिक पैदावार मिलता है और किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त होता है।
इसका चावल खाने में काफी अच्छा होता है। साथ ही किसानों को धान एवम सब्जी के फसल में लगने वाले बीमारियों और किट संबंधित जानकारी भी दिया गया। अच्छी उपज लेने वाले किसानों को साल एवम प्रस्त्रिप्त्र देकर समानित किया गया। मौके पर किसान किसान वकील राणा मुखिया जितनी देवी आदि किसान मौजूद थे।