टीम एबीएन, चाईबासा/रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि विगत दिवस चक्रधरपुर में घटित घटना के उपरांत प्रशासन ने एतिहातन चक्रधरपुर क्षेत्र में अगले आदेश तक धारा 144 लागू किया है। जिसके तहत 4 व्यक्ति से अधिक किसी भी स्थान पर भीड़ लगाने की मनाही है। उक्त व्यवस्था का जिस भी व्यक्ति उल्लंघन करता है या करते हुए पाया जाता है, वैसे व्यक्तियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। प्रशासन क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए लगातार क्रियाशील है, ऐसे में क्षेत्रवासियों से अपील है कि किसी भी अफवाहों पर ध्यान ना दें।