Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गोड्डा : पोड़ैयाहाट प्रखंड में लाइफ लाइन एक्सप्रेस का उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गोड्डा : पोड़ैयाहाट प्रखंड में लाइफ लाइन एक्सप्रेस का उद्घाटन
विज्ञापन

लाइफलाइन प्रोजेक्ट के पहले दिन मरीजों की लगी लंबी कतार

टीम एबीएन, गोड्डा/रांची। इम्पैक्ट इण्डिया फाउंडेशन द्वारा लाइफ लाइन प्रोजेक्ट के तहत बिड़ला फाउंडेशन, भारतीय रेल एवं भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में झारखण्ड सरकार एवं जिला प्रशासन गोड्डा के सहयोग से 21 दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प आज दिनांक 15.11.2022 पोड़ैयाहाट रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधा से लैस लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर प्रारम्भ हुआ। 15 नवम्बर से 5 दिसंबर तक चलने वाली उक्त शिविर का उद्घाटन उपायुक्त महोदय गोड्डा जिशान कमर ने ऑपरेशन थिएटर के गेट पर फीता काटकर किया। 

मौके पर पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना, उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, सिविल सर्जन गोड्डा डॉ अनंत कुमार झा अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी सह जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पोड़ैयाहाट महेश्वरी यादव, अनुमंडल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पूनम रानी, पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी संतोष यादव के अलावा रेडक्रॉस गोड्डा के सचिव सुरजीत झा, कोषाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय, एग्जीक्यूटिव मेम्बर तनवीर अहमद इरफानी व आशुतोष झा, सदस्य अखिल झा, शशि कुमार मांझी एवं मणिलाल मांझी, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी दीपक कुमार एवं प्रीतम गाडिया सहित अनुमंडल कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त कर्मी व सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।
प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार ने बताया कि एक वर्ष के अंदर दूसरी बार लगी इस कैम्प में देश के सुप्रसिद्ध अनुभवी चिकित्सकों एवं शल्य चिकित्सकों द्वारा विभिन्न चरणों में आंख, कान, कटे होंठ, 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के मुड़े पैर एवं स्त्रियों के गर्भाशय कैंसर की मुफ्त जांच, इलाज, चिकित्सा, शल्य चिकित्सा की जायेगी। 

इसके अलावा मरीजों के एक सेवादार के साथ निःशुल्क आवासन के साथ -साथ उन्हें निःशुल्क दवाइयां, चश्मा एवं श्रवण यंत्र भी उपलब्ध कराया जायेगा। कैम्प के पहले दिन 650 मरीजों ने अपना नामांकन करवाया जिन्हें निःशुल्क बीपी एंड शुगर टेस्ट के पश्चात चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई गई।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,346