Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड स्थापना दिवस : पंचायत में मुखियाओं ने किया पीएम आवास का उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड स्थापना दिवस : पंचायत में मुखियाओं ने किया पीएम आवास का उद्घाटन
विज्ञापन

लाभुकों ने किया नूतन गृह में प्रवेश

 

टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्रखंड के झरपो पंचायत मुखिया शिबुप्रसाद सोनी के हाथों रिबन काटकर झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सोना पोखर मुहल्ला  में दो प्रधानमंत्री आवास का उद्धाटन किया गया । लाभुकों में अजय महतो पिता बैजनाथ महतो ,सविता देवी पति राजू महतो है। वही भराजो पंचायत की मुखिया स्वास्तिका पांडेय के द्वारा भी अमनारी गांव के पीएम आवास लाभुक ललिता देवी पति असोक राम के नूतन आवास  उद्धाटन कर लाभुक को गृह प्रवेश करवाया गया। इस अवसर पर लाभुकों में काफी उत्साह देखा जा रहा था।  
मौके पर सचिन पांडेय, चिंतामणि प्रसाद (उच्चाबेड़ा), अजय महतो, राजू महतो अमनारी से महेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार पांडेय, धनेश्वर पासवान, ललीता देवी, सरजू रविदास समेत अन्य लोग उपस्थित थे। 
 

विज्ञापन