Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बड़कागांव : विधायक अंबा प्रसाद ने बलोदर से गोबरदाहा पथ निर्माण की रखी आधारशिला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बड़कागांव : विधायक अंबा प्रसाद ने बलोदर से गोबरदाहा पथ निर्माण की रखी आधारशिला
विज्ञापन

टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के बलोदर से गोबरदाहा तक  लगभग 5.50 किलोमीटर पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास दिन सोमवार को विधायक अंबा प्रसाद के कर कमलों द्वारा किया गया।  
ज्ञात हो कि विधायक द्वारा अनुशंसित एवं लगातार किए गए प्रयासों के बदौलत काफी सड़कों के निर्माण की स्वीकृति कई विभागों के द्वारा हुई है। वहीं देर शाम शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक अंबा प्रसाद के पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक ढोल बाजे के बीच फूल माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया। विधायक अंबा प्रसाद ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में इस सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।  
मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के हर हिस्से में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के चारों ओर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है,आने वाले दिनों में अधिक से अधिक सड़क पास करवाने का काम किया जाएगा। विधायक ने कहा कि मैंने विधानसभा चुनाव से पूर्व वादा किया था कि इस सड़क को बहुत जल्द बनाया जाएगा। मुझे इस सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, लगभग 4.5 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण होने वाला है। वही अधिकारी और संवेदक को विधायक ने सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की बात कही। 
मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस  अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, मुखिया वासुदेव यादव, उप मुखिया सुबोध सिंह, पूर्व मुखिया विगल चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि राम किशोर शुक्ला, त्रिलोकी साव, श्याम भार्गव, करीम साव, सुरेश महतो, प्रयाग गंझू, राजेश कुमार, भुनेश्वर गंझू सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।

विज्ञापन