Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जनता मजदूर संघ के बैनर तले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जनता मजदूर संघ के बैनर तले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। जनता मजदूर संघ के बैनर तले मंगलवार को चरही महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष 10 सुत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसका नेतृत्व क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारिका सिंह और संचालन क्षेत्रीय सचिव दुश्यंत पटेल ने किया। 
संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि प्रबंधन 15 दिनों के अंदर हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो आंदोलन किया जायेगा। प्रबंधक के सौपे मांग पत्र में लिखा गया है कि राष्ट्रीय वेतन समझौता 11 जल्द लागू किया जाये। आउटसोर्सिंग/एमडीओ मोड़ में खदानों को चलाना सिमित किया जाये। कोल इंडिया में गैर कार्यकारी कर्मियों को नई भर्ती किया जाय। ठेका मजदूरों का कार्य अवधि 8 घंटे सुनिश्चित किया जाये। तथा हाई पावर कमेटी का वेतन भुगतान पूरी तरह लागू किया जाये। ठेका श्रमिकों का बोनस भुगतान किया जाए। सीपीआरएमएस के तहत सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मार्ट कार्ड देने के साथ-साथ कैशलेस भुगतान की सुविधा प्रदान की जाए। सीएमपीएफ संस्थान में बेहतर वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित कराया जाए। तथा फंड मैनेज संस्थानों की समुचित निगरानी की व्यवस्था की जाए। ठेका कर्मियों को राष्ट्रीय सेफ्टी कॉन्फ्रेंस के निर्णय अनुसार सामाजिक सुरक्षा प्रदान किया जाए। वर्ष1-1-2017 से कोल इंडिया के पास लंबित ग्रेच्युटी भुगतान के मामले को अविलंब निष्पादित किया जाए।तथा कोल इंडिया के अधीन कोयला श्रमिकों के लंबित सभी बिंदुओं का निस्तारण समय बाद किया जाए। 
धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से खोखा सिंह, दुष्यंत पटेल, सुरेश प्रसाद महतो, शिव शंकर सिंह, राजकुमार, दामोदर पांडेय, छोटू महतो, शौकत अली, संतोष कुमार सिंह, कुलदीप कुमार, गोविंद, संतोष यादव, रविंदर कुमार, पुरुषोत्तम प्रसाद, सुरेश कुमार महतो, हीरालाल, काजल, अशोक, रोहित, आशा देवी, फूलमती देवी, विनोद मिस्त्री, बैजू मांझी, कृष्णा नोनिया, देवनारायण सिंह, दिनेश मांझी, विजय कुमार महतो, राजदीप बेदिया, राम कुमार मांझी,कमलेश कुमार, त्रिभुवन नायक सहित संघ के लोग शामिल थे।

विज्ञापन