Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

दारू : हाथियों के झुंड ने तोड़ी चहारदीवारी, फसलों को किया बर्बाद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दारू : हाथियों के झुंड ने तोड़ी चहारदीवारी, फसलों को किया बर्बाद
विज्ञापन

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र में हांथीयों का झुंड सोमवार की रात्रि  को जिनगा में राजू यादव, पप्पू यादव, प्रिंस यादव, सुरेश यादव की मुर्गी, बकरी फार्म को तोड़ते हुए खेतों में लगे धान की  फसलों  को रौंदते हुए बर्बाद कर दिया।  
हाथियों कि सूचना पाकर जिनगा के ग्रामीण काफी सक्रिय थे जिस कारण हाथी भीड़भाड़ वाले बस्ती में प्रवेश नही कर पाए। ग्रामीणों की सजगता से हांथीयों का झुंड वापस रामदेव खैरिका होते हुए सरौनी के जंगल मे पहुंच गये। हाथियों ने वापस जाते समय रामदेव खैरिका के उमेश यादव, सरदार महतो, लोचन मिस्त्री की चारदीवारी तोड़ दिया। यहां हाथी जिस रास्ते से आये थे, वापस उधर ही चले गये। ग्रामीणों को इस बात का भी डर है कि कहीं हाथी वापस लौटकर उनके गांव वापस ना आ जाये। 

विज्ञापन