Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बरही : विजैया चौक पर झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बरही : विजैया चौक पर झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनी
विज्ञापन

झारखंड के गौरव का नाम है भगवान बिरसा मुंडा : मो क्यूम  
 

टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। झारखंड राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर प्रखंड अंतर्गत विजैया चौक पर बड़े हर्षोउल्लास के साथ झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई।  
मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व जिप प्रतिनिधि मो कयूम ने बिरसा मुंडा के कार्यो को याद करते हुए कहा कि वे झारखंड के इतिहास में एक गौरवशाली व्यक्ति थे।उनका इतिहास  त्याग तपस्या और बलिदान का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने जल जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजो से लोहा लेते हुए अपनी प्राण की आहुति देकर इस धरती को बचाया है। ऐसे वीर को अपना देश ही नहीं पूरी दुनिया नमन करता है।  
इस कार्यक्रम में बरही उप प्रमुख देवलाल कुशवाहा, पूर्व जिला परिषद् सदस्य प्रतिनिधि मो कैयूम, पूर्व मुखिया दशरथ यादव, अनिल कुमार यादव, उमेश दास, मनोज कुमार यादव, रघु मोदी, सीता राम यादव, मो सलामत, पंकज दास, दिनेश कुमार यादव, भोला यादव, सुनील यादव, रवि प्रसाद, संजय यादव, सुनील प्रसाद, विनोद कुमार यादव, विनोद राणा शुशील कुमार यादव आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन