Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बड़कागांव : बीएम मेमोरियल स्कूल में मना झारखंड स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बड़कागांव : बीएम मेमोरियल स्कूल में मना झारखंड स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह
विज्ञापन

टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। प्रखंड के बीएम मेमोरियल स्कूल में 15 नवंबर झारखंड के स्थापना दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य कैलाश कुमार व संचालन शिक्षक पिंटू कुशवाहा ने किया।  
समारोह में सर्वप्रथम झारखंड के वीर शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। वहीं बाल दिवस पर आयोजित खेल में अव्वल स्थान लाने वाले सभी विद्यार्थियों को मेडल सहित शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया गया।  
विद्यालय निदेशक संदीप कुशवाहा ने कहा कि कई वीरों ने अपनी जान की आहुति दी है तब जाकर झारखंड का स्थापना हुआ है।झारखंड आज पूरे 22 साल का हो चुका आप सभी बच्चे अच्छे से पढ़ाई लिखाई कर झारखंड के भविष्य को उज्जवल बनाएं तभी झारखंड अलग होने का सही मतलब निकलेगा।  
मौके पर प्राचार्य कैलाश कुमार, ब्रह्मदेव सिंह चौहान, रंजीत कुमार, विनोद नायक, अमीन अंसारी, दिलेश्वर दास, एरिका टोपो, अंजू कुमारी, मनीषा कुमारी, आंचल कुमारी, संदीप शर्मा, अनु कुमारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 

विज्ञापन