Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बिरसा मिशन कॉलेज, कटकमसांडी में धूमधाम से मनी धरती आबा की जयन्ती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बिरसा मिशन कॉलेज, कटकमसांडी में धूमधाम से मनी धरती आबा की जयन्ती
विज्ञापन

टीम एबीएन, कटकमसांडी (हजारीबाग)। प्रखंड मुख्यालय स्थित बिरसा मिशन कॉलेज में भगवान बिरसा मुंडा जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत धरती आबा बिरसा मुंडा जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजीत कुमार दास ने किया ।इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजीत कुमार दास ने  उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा अपने जीवन के मात्र चौबीस साल के उम्र में क्रुर अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। उनके नाम मात्र से ही अंग्रेज अफसर कांप उठते थे ।उन्होंने सामंतवादियों, साहूकारों,सूदखोरों एवं अंग्रेजी हुकूमत के शोषण के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई थी। आज फिर से एक बार बिरसा मुंडा जी के उलगुलान की सख्त जरूरत है। 
मौके पर एक निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी, जिसमें प्रथम पुरस्कार पूजा कुमारी,बीए आॅनर्स  सेमेस्टर-4, द्वितीय पुरस्कार- करण कुमार तथा तृतीय पुरस्कार पायल कुमारी को प्राप्त हुआ। वहीं प्रोजेक्ट वर्क में प्रथम स्थान- मुस्कान प्रवीण, द्वितीय- सूफी प्रवीण और तृतीय स्थान- गायत्री कुमारी को प्राप्त हुआ। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्राचार्य डॉ अजीत कुमार दास के द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही साथ प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दे कर उनका हौसला अफजाई करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजीत कुमार दास ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता का हिस्सा बनना ही गौरव की बात है। 
मौके पर प्राचार्य डॉ अजीत कुमार दास, मो शाहिद हुसैन, कविता मूर्ति, सद्दाम हुसैन, उत्तम कुमार दास, गायत्री कुमारी, पूजा कुमारी-1, नीतू कुमारी, सपना कुमारी, शिवानी कुमारी, शीलू कुमारी, बबिता कुजूर, पूजा कुमारी-2,रोहित कुमार, करण कुमार, पायल कुमारी, मुस्कान प्रवीण, सूफी प्रवीण आदि समेत अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

विज्ञापन