Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

भंडरा : स्थापना दिवस पर लाभुकों के बीच बंंटी 20 लाख की परिसंपत्ति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भंडरा : स्थापना दिवस पर लाभुकों के बीच बंंटी 20 लाख की परिसंपत्ति
विज्ञापन

टीम एबीएन, भंडरा। झारखण्ड स्थापना दिवस के अवसर पर भंडरा प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा और सीओ दिनेश गुप्ता प्रसाद गुप्ता द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान लाभुकों के बीच परीसम्पत्ति का वितरण किया गया। जिसमें विकलांगो को वैसाखी, सावित्री बाई फुले किशीरी समृद्धि योजना, सर्व पेंशन योजना,  राशन कार्ड, छह महिला समूहों के बीच 18 लाख का ऋण आदि का वितरण किया गया। मौके पर बीडीओ ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे  कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।  
सीओ ने 15 नवंबर के महत्व को बताया और बिरसा मुंडा के पद चिन्हों पर चलते हुये समाज में फैले कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। इस दौरान जीप सदस्य राजमणी उरांव, प्रमुख बारिया देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष डोमना उरांव, बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुगल भगत, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष प्रवेज अंसारी, बिशनपुर विधायक प्रतिनिधि बीठू उरांव, पूर्व जीप सदस्य शामिल उरांव सहित सभी पंचायत समिति सदस्य आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन