Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

राहत की उम्मीद : झारखंड के 17 जिले हुए कोरोना मुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राहत की उम्मीद : झारखंड के 17 जिले हुए कोरोना मुक्त
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के 17 जिले कोरोना मुक्त हो गये हैं। सिर्फ सात जिले में कोरोना के मरीज हैं। इनमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), धनबाद और बोकारो शामिल है। सबसे अधिक नौ मरीज राजधानी रांची में एक्टिव हैं।  
मंगलवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना एक भी मरीज राज्य में नहीं मिले हैं। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार,555 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 28 लाख, 92 हजार, 265 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 22 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 37 हजार, 202 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 331 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। 

विज्ञापन