Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जनजातीय गौरव दिवस पर गोस्सनर कॉलेज में कई कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जनजातीय गौरव दिवस पर गोस्सनर कॉलेज में कई कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। शहीद बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित इस जनजातीय गौरव दिवस में मुख्य अतिथि जीईएल चर्च के महासचिव ईश्वरदत्त कंडुलना ने कहा कि झारखंड के गौरव को रेखांकित करते हुए उसे संरक्षित करने की आवश्यकता है । उन्होंने बताया कि झारखंड का गौरव दक्षिण भारत से भी कनेक्ट है।  यह रिसर्च का विषय है इसे शोध कर पुन: स्थापित करना जरूरी है। विशिष्ट अतिथि पूर्व एसपी अंजलुस  इंदवार ने जीवन में बच्चों को संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर इलानी पूर्ती ने अध्यक्षीय भाषण दिया। 
कार्यक्रम के पूर्व विद्यार्थियों के बीच बिरसा मुंडा पर पेंटिंग प्रतियोगिता एवं क्वीज कंटेस्ट का भी आयोजन किया गया। मौके पर कला संकाय के डीन डॉ जयपाल कच्छप,  शिक्षक प्रतिनिधि प्रोफेसर अमरदीप टोपनो, डॉ बलबीर केरकेट्टा,डॉ योताम कुल्लू, प्रोफेसर हेमंत कुमार टोप्पो आदि ने भी संबोधन किया। कार्यक्रम का संचालन नागपुरी विभाग के कोरनेलियुस मिंज  और धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर मीना सुरीन ने किया।  
मौके पर प्रोफेसर प्रवीण  सुरीन, साइंस विभाग के डीन डॉक्टर बी एल भक्ता, कॉमर्स के डीन प्रोफेसर शैलेश कुमार, डॉ एसके मुर्मू डॉ पीके गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर प्रमोद  तिर्की आदि कई प्रोफेसर एवं सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे। 

विज्ञापन