Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू आयुक्त और डीआईजी ने किया धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू आयुक्त और डीआईजी ने किया धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन
विज्ञापन

टीम एबीएन, पलामू/रांची। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर आयुक्त जटा शंकर चौधरी एवं डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के स्टेशन रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंडवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

आयुक्त ने विशेषकर पलामू प्रमंडलवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस आने वाले समय में झारखंड को और मजबूत करेगा। यहां के लोगों के लिए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और यहां के लोग सुख समृद्धि के रास्ते पर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को रोजगार मिले एवं सभी का जीवन सुखमय हो। 

माल्यार्पण कार्यक्रम में पलामू उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, प्रशिक्षु आईएएस विसपुते श्रीकांत यशवंत, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह, अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद, नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी आदि ने भी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,373