Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

महाप्रबंधक कार्यालय एन के एरिया डकरा में मनी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
महाप्रबंधक कार्यालय एन के एरिया डकरा में मनी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती
विज्ञापन

महाप्रबंधक संजय कुमार ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन  किया अर्पित

टीम एबीएन, डकरा/खलारी (रांची)। एनके एरिया महाप्रबंधक कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा बहुत अल्पायु में निधन हो गया था लेकिन उनके कार्यों की चर्चा न सिर्फ झारखंड में बल्कि देश के हर कोने में हो रही है। भगवान बिरसा मुंडा न सिर्फ जनजाति समाज के बीच लोकप्रिय हैं बल्कि सभी वर्गों के बीच लोकप्रिय हैं एवं अनुकरणीय हैं उनकी जन्मतिथि के अवसर पर झारखंड राज्य का गठन हुआ आज झारखंड गठन के 22 साल पूरे हो गये। आप सभी को हार्दिक बधाई।
मौके पर महाप्रबंधक कार्यालय में पदस्थापित अन्य कर्मियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,780