Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

इचाक : उप प्रमुख और मुखिया ने 130 जरूरतमंदों को दिया कंबल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इचाक : उप प्रमुख और मुखिया ने 130 जरूरतमंदों को दिया कंबल
विज्ञापन

टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। प्रखंड के गोबरबंदा पंचायत में सोमवार को पंचायत परिसर में 130 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण में उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता एवं मुखिया संघ अध्यक्ष सह मुखिया रंजीत कुमार मेहता ने किया।  
उप प्रमुख ने कहा कि सरकार की ओर से  बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण करने वालों में उप मुखिया साजमा खातून, वार्ड सदस्य गोपाल सिंह, अर्जुन प्रसाद, सुभाष कुमार, सुनीता देवी, पुनम देवी, अनिता देवी, निखत परवीन, शशि देवी, फरीना खातून, बीएफ टी कैलाश कुमार अशोक राम अकील अंसारी के अलावा कई लोग शामिल थे। मौके पर कंबल पाने वाले कई गरीब वृद्ध एवम पंचायत के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,539