Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बिष्णुगढ़ : सिरय पंचायत में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बिष्णुगढ़ : सिरय पंचायत में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के सिरय पंचायत में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन के साथ एक माह चलने वाला कार्यक्रम इतिश्री हो गया गया। सोरेन सरकार के दूसरे फेज आपकी योजना  आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के जरिये सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का का पूरे प्रखंड में प्रचार प्रसार किया गया। कार्यक्रम सैकड़ों लोगों को कई योजनाओं का लाभ देने और दर्जनों लोगों को करोड़ों के परिसंपत्तियों का सौगात दिया।  
योजना का उद्देश्य पर गौर किया जाए तो लोगों को लोगों के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी और लाओ प्रदान करना मुख्य था। 30 दिन के पूरे व्यस्ततम कार्यक्रम में कर्मचारी अक्षर से लेकर जनप्रतिनिधियों प्रमुख भागीदारी रही जिसमें स्थानीय मुखियायों द्वारा कार्यक्रम के आयोजन और समापन में भूमिका सराहनीय रहा। वहीं पूरे माह प्रखंड में चले जनता दरवार में विष्णुगढ़ प्रमुख जैबुन निशा, जिला परिषद सदस्य मध्य जोन के शेख तैयब की मौजूगी 24 पंचायतों में बढ़-चढ़ कर देखी गयी। ग्रामीणों को योजनाओं से संबंधित बातों को जागरूक करने से लेकर समस्याओं अवगत होने और परिसंपत्तियों के वितरण तक देख एक्टिव रहने वालों में खूब चर्चित रहा। 
वहीं उप प्रमुख प्रमुख पति बेलाल अंसारी भी कार्यक्रम में शामिल रहे। कार्यक्रम के जरिए हजारों लोगों को पेंशन और कम्बल समेत कई लाभ दिया गया पिछले अक्टूबर माह में खरना पंचायत से कार्यक्रम की शुरूआत हुई थी। सोमवार को सिरय पंचायत में शिविर का आयोजन कर समाप्त हो गयो सोमवार को सिरय मैं जनता दरबार का आयोजन किया गया था जिसमें दो सखी मंडल को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 3:50 लाख का चेक दिया गया कोई कई लोगों को बिरधा पेंशन विधवा पेंशन वाले योजनाओं की सौगात दी गयी।  
कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ संजय कोंगारी, रामबालक कुमार अंचलाधिकारी, मुखिया हेमंती देवी, बिष्णुगढ़ प्रमुख जैबुन निशा जिला परिषद सदस्य शेख तय्यब, बेलाल अंसारी, सीरय मुखिया हेमंती देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,057