टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। प्रखंड के शिवाडीह खेल मैदान में स्व सुनील प्रसाद का 5वां फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद ने कीक मार कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान विधायक ने मैदान में लगे - मास्क लाइट एवं जल मीनार का उद्घाटन किया।
फाइनल मैच पिपराडीह एवं उरेज फुटबॉल टीम के बीच खेली गई। जिसमें 1-0 से उरेज की टीम जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया। विजय टीम को "21000 व सील्ड, उप विजेता को "15000 व सील्ड तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को "7500 व सिल्ड देकर मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के हाथों खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। महागठबंधन की सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं।
मौके पर विधायक अंबा प्रसाद, विशिष्ट अतिथि माइनिंग इंस्पेक्टर सुनील कुमार, प्रमुख फुलवा देवी, जिप सदस्य यासमीन निशा, जिप सदस्य सुनीता देवी, मुखिया सुलेखा कुमारी, मुखिया रंजीत कुमार, मुखिया पारसनाथ प्रसाद, मुखिया कविता देवी, पसस रंजीत चौबे, पसस उपेंद्र प्रसाद, पंसस प्रभु राम, आयोजक शिवाडीह कुशवाहा समाज अध्यक्ष अजय नारायण, सचिव अजीत प्रसाद, कोषाध्यक्ष राम लखन महतो, केंद्रीय कुशवाहा समाज अध्यक्ष सोहनलाल मेहता, पूर्व मुखिया भीखन महतो, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बिशेश्वर नाथ चौबे, भवानी प्रसाद, जिप प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, कॉमेंटेटर कार्तिक प्रसाद, बिनोद प्रसाद, रेफरी विकास कुमार, अजीत प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, बासमती देवी, गिनी वर्मा, अरुण कुमार, धनंजय कुमार, नरेश कुमार सहित आयोजक समिति के सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभाई। वहीं दर्शकों की भारी भीड़ ने फुटबॉल मैच का आनंद लिया।