Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भंडरा : मसमानो में 20 योजनाओं का शिलान्यास, लोग गदगद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भंडरा : मसमानो में 20 योजनाओं का शिलान्यास, लोग गदगद
विज्ञापन

टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा के मसमानो बाजारटांड में 14 नवंबर  को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन प्रखंड के वरीय पदाधिकारी अमित बेसरा ने किया। इस दौरान बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा, सीओ दिनेश प्रसाद गुप्ता, प्रमुख बरिया देवी, स्थानीय मुखिया ममता कुमारी आदि उपस्थित थे। 

कार्यक्रम के तहत लगाये गये स्टॉलों में लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किये गये। मौके पर प्रखंड के वरीय अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का उदेश्य ग्रामीणों को सुविधा पहुंचाना है। जो सुविधाएं प्रखंड कार्यालय में मिलती है। फिलहाल यह सुविधा आपके गांव में दी जा रही है। इसका लाभ उठाएं। बीडीओ ने योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि कोई भी व्यक्ति यहां आवेदन दे सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि वह व्यक्ति इसी पंचायत का हो। सीओ ने सावित्रीबाई फूले किशोरी समृधि आदि योजना की जानकारी दी। 

कार्यक्रम में 20 योजनाओं का शुभ आरंभ हुआ। महिलाओं को फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत चेक, जरूरत मंदों को कंबल, मुख्यमंत्री सृजन योजना के तहत लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बाल विकास, सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को सुविधा मुहैया कराया गया। मौके पर सभी विभाग के अधिकारियों द्वारा विभाग में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,053