Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भंडरा : करंट ने ली किशोरी की जान, परिजन बेहाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भंडरा : करंट ने ली किशोरी की जान, परिजन बेहाल
विज्ञापन

टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा के कुम्हरिया अंबाटोली में करंट से 17 वर्षीय एक किशोरी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक स्व अमानत अंसारी की बेटी फरजाना खातून 14 नवंबर को सुबह जलावन के लिये लकड़ी लेने गांव के बाहर गई थी। लौटने के क्रम में खेत में पटवन के लिये बिछाई गई तार के खुले स्थान पर उसका पैर पड़ गया। इससे वह बिजली करंट के चपेट में आ गई। लोग जबतक कुछ समझ पाते तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। 

सूचना मिलने पर भंडरा पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिये लोहरदगा भेज दिया। दोपहर तक शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से परिजनों का बुरा हाल है। बता दें कि पिछले साल बड़ागांई में एक और उदरंगी में दो लोगों की जान करंट लगने से ही गई थी। बिजली विभाग द्वारा कृषकों को पटवन के लिये कोई सुविधा नहीं दिये जाने के कारण वर्तमान समय में खेतों में तारों का जाल बिछा है। जो मौत का कारण बनती जा रही है। विभाग द्वारा पटवन के लिये समुचित सुविधा उपलब्ध कराते हुए इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो, इस तरह के घटनाओं पर अंकुश लगाना मुश्किल हो जायेगा। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,512