टीम एबीएन, रांची। झारखंड स्थापना दिवस को लेकर पूरा राज्य सक्रिय है। इस मौके पर मोरहाबादी मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे हुए हैं। जहां वे कार्यक्रम संबंधी जानकारी ली। मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम के सचिव विनय कुमार चौबे के अलावे विभिन्न विभागों के सचिव मौजूद हैं।