Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : यूथ विंग ने जैन मिडिल स्कूल के बच्चों संग मनाया बाल दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : यूथ विंग ने जैन मिडिल स्कूल के बच्चों संग मनाया बाल दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग यूं तो हर पर्व और खुशियां बड़े ही धूमधाम से अपने शहर हजारीबाग में मनाई जाती है। इसी बीच बाल दिवस के शुभ अवसर पर शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग ने महेश सोनी चौक स्थित जैन मिडिल स्कूल के बच्चों के बीच बाल दिवस मनाया। 

विद्यालय के कुल 40 से भी अधिक बच्चे बाल दिवस के इस कार्यक्रम में शामिल हुए। बच्चों के बीच ड्राइंग कॉपी, पेंसिल, रबर, चिप्स, फल एवं कई सामानों का वितरण किया गया। बच्चों के चेहरे पर एक अलग खुशी देखने को मिल रही थी। विद्यालय के सभी बच्चे पूरी अनुशासन का पालन करते हुए बेहद अच्छे तरीके से लाइन लग कर सामान प्राप्त कर रहे थे। 
कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन, सचिव संजय कुमार, वरिष्ठ सदस्य जय प्रकाश खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, डॉ वी वेंकटश, सनी देव, विकास कुमार,अतिशय जैन, अजीत चंद्रवंशी, सिद्धांत मद्धेशिया सहित कई लोगों का भरपूर सहयोग रहा। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,037