Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राज्य स्थापना दिवस : संस्कृत स्कूल की आधारशिला के साथ मिलेगी 64 स्कूलों की सौगात

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राज्य स्थापना दिवस : संस्कृत स्कूल की आधारशिला के साथ मिलेगी 64 स्कूलों की सौगात
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राज्य के स्थापना दिवस पर 248.42 करोड़ रुपये की लागत से बने 40 उत्कृष्ट विद्यालय भवन का उदघाटन किया जायेगा। इसके अलावा छह बालिका छात्रावास, नौ प्लस टू स्कूल, छह झारखंड बालिका विद्यालय, दो नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय व छह छात्रावास, सात मॉडल स्कूल और एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भवन का उदघाटन किया जायेगा।
इसके अलावा रांची विश्वविद्यालय कैंपस में 5000 क्षमता वाले पुस्तकालय बनने की शुरुआत होगी। साथ ही 40 उत्कृष्ट विद्यालय भवन का उद्घाटन होगा, जिसमें 6 बालिका छात्रावास, 9 प्लस टू स्कूल, 6 झारखंड बालिका विद्यालय, 2 नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, 7 मॉडल स्कूल और एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भवन का उद्घाटन होगा। 

वहीं, शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में संस्कृत स्कूल की आधारशिला रखी जायेगी।
राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राज्य सरकार युवाओं को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं की शुरुआत करने जा रही है, जिसके तहत सीएम सारथी योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना और एकलव्य स्किल स्कीम का शुभारंभ होगा। 

वहीं इस मौके पर इंडस्ट्रियल पार्क एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी 2022, इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2022 और झारखंड एथेनॉल प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी 2022 को भी लांच किया जायेगा। मोरहाबादी मैदान में दोपहर बाद करीब 3 बजे से शुरू होने वाले इस स्थापना दिवस समारोह के दौरान राज्य सरकार द्वारा लगभग 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा। वहीं, लाभुकों के बीच 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परिसंपत्ति का वितरण किया जायेगा। 

समारोह में नव-चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित की जायेगी। कार्यक्रम के दौरान झारखंड की कला संस्कृति, गीत संगीत और नृत्य पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। रांची के कोकर डिस्टलरी पुल पर बने सब्जी मार्केट का भी उद्घाटन किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,212