टीम एबीएन, देवघर/रांची। द्रौपदी मुर्मू देवघर स्थित बाबा मंदिर आने वाली चौथी राष्ट्रपति होंगी। बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद, प्रणब मुखर्जी, रामनाथ कोविंद का भी आगमन हो चुका है। दोपहर 2 बजे तक वो बाबा मंदिर पहुंचेंगी। 45 मिनट तक मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम तय होने के बारे में बताया गया है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में आम श्रद्धालुओं के लिए सोमवार को सुबह 9 से लेकर 3 बजे तक पूजा अर्चना पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है। इस बाबत देवघर डीसी मंजूनाथ बजंत्री ने जानकारी दी कि महामहिम का देवघर में आगमन है। ऐसे में उनके मंदिर में पूजा-अर्चना करने को लेकर तमाम तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं।