हजारीबाग : एसीबी ने रिश्वत लेते हुए मांडू बीडीओ को किया गिरफ्तार
ABN Bureau• 07 Sep, 2021
1 Views
विज्ञापन
हजारीबाग। एसीबी हजारीबाग की टीम ने मांडू बीडीओ विनय कुमार को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार किया है। मंझला चुंबा निवासी उपेंद्र सिंह की शिकायत पर एसीबी की टीम ने कार्रवाई की है। मुर्गी शेड के नाम पर बीडीओ 45 हजार रूपए बतौर रिश्वत ले रहे थे, जिसकी शिकायत उपेंद्र सिंह एसीबी से की थी। एसीबी टीम ने बीडीओ विनय कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया है। एसीबी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है।