Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग बना 9वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का ओवरऑल विजेता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग बना 9वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का ओवरऑल विजेता
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला जूडो संघ की ओर से आयोजित 9वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग रांची के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस प्रतियोगिता में रांची जिला के विभिन्न स्कूल एवम क्लबों से सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जूडो खेल के जनक जिगोरो कानो को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मौके पर विद्यालय की शिक्षिका राजश्री मिश्रा ने प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बनने पर विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों एवं विद्यालय के खेल शिक्षक आशीष जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं उनके खेल प्रशिकक्षकों को भी बधाई संदेश दिया। साथ ही जिला जूडो संघ के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,083