Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गोड्डा-सियालदह मेमू यात्री को समर्पित, जानें किन्हें होगी सहूलियत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गोड्डा-सियालदह मेमू यात्री को समर्पित, जानें किन्हें होगी सहूलियत
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। निशिकांत दुबे ने बताया कि इस ट्रेन के चलने से आसपास के क्षेत्र में रहने वालों की काफी पुरानी मांग पूरी हो गई है। गोड्डा-सियालदह-गोड्डा मेमू पैसेंजर ट्रेन गोड्डा से चलेगी, जो झारखंड के गोड्डा जिले को कोलकाता से जोड़ेगी। रेलवे के सीपीआरओ एकव्य चक्रवर्ती के मुताबिक, निशिकांत दुबे ने बताया कि इस ट्रेन के चलने से आसपास के क्षेत्र में रहने वालों की काफी पुरानी मांग पूरी हो गई है। गोड्डा-सियालदह-गोड्डा मेमू पैसेंजर ट्रेन गोड्डा से चलेगी, जो झारखंड के गोड्डा जिले को कोलकाता से जोड़ेगी। इससे व्यापारियों, किसानों, कारीगरों और आम लोगों की काफी मदद मिलेगी।उन्होंने यह भी कहा कि यह नई ट्रेन अंतरराज्यीय गतिशीलता में सुधार करेगी। साथ ही, झारखंड और पश्चिम बंगाल के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी। सियालदह-गोड्डा-सियालदह मेमू पैसेंजर ट्रेन का नियमित संचालन दोनों दिशाओं से होगा। सियालदह-गोड्डा मेमू पैसेंजर दोपहर 12:05 बजे सियालदह से निकलेगी। वहीं, रात 22:30 बजे गोड्डा पहुंचेगी। उधर, गोड्डा-सियालदह मेमू पैसेंजर सुबह 08:35 बजे गोड्डा से रवाना होगी और शाम 18:35 बजे सियालदह पहुंचेगी। यहां-यहां से होकर गुजरेगी यात्री ट्रेन : यह ट्रेन पोरियाहाट, हंसडीहा, नोनिहाट, बारापलासी, दुमका, रामपुरहाट, तारापीठ रोड, मल्लारपुर, गदाधरपुर, सैंथिया, बतासपुर, अहमदपुर जंक्शन, कोपई, प्रांतिक, बोलपुर, भेडिया, पिचकुरिर ढल, गुस्करा, नोआदार ढल, बनपास में रुकेगी। झापतेर ढाल, खाना जंक्शन, तलित, बर्द्धमान, मेमारी, बैंची, पुंडुआ, मगरा, बंदेल, हुगली घाट, गरीफा, नैहाटी जंक्शन, कांकिनारा, श्यामनगर, इच्छापुर, बैरकपुर, खरदाहा, सोदपुर, बेलघरिया और दम दम जंक्शन आदि स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,223