Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर : हिंदूवादी युवा नेता की हत्या के बाद तनाव, बाजार बंद, धारा 144 लागू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमशेदपुर : हिंदूवादी युवा नेता की हत्या के बाद तनाव,  बाजार बंद, धारा 144 लागू
विज्ञापन
टीम एबीएन, जमशेदपुर/रांची। जमशेदपुर में चक्रधरपुर में हिंदूवादी युवा नेता और गिरिराज सेना प्रमुख कमलदेव गिरी की हत्या कर दी गयी। घटना के बाद शहर की तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए शहर में प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है। धारा 144 लगने के बाद शहर के प्रमुख पवन चौक में काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स की भी तैनाती कर दी गई है। शहर के अन्य चौक चौराहों और प्रमुख जगहों में भी पुलिस बल की तैनाती की गई है। चक्रधरपुर शहर में बाजार भी अबतक नहीं खुला है। घटना के बाद कमलदेव गिरी के समर्थकों ने घटना के विरोध में आक्रोशित होकर उनके शव के साथ शहर के पवन चौक में एनएच मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया था। रात को करीब 9 बजे के बाद सड़क जाम खुला था। घटना के बाद बाजार भी बंद हो गया था। बताया जाता है कि शनिवार की शाम कमलदेव गिरी अपने एक साथी के साथ मोटर साईकिल से भारत भव चौक पहुंचे थे। उसी समय पीछे से अपराधियों ने उन्हें बम मार दिया। इसके बाद भगदड़ मच गयी। दुकानें बंद होने लगे। कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाकर रेलवे अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग रेलवे अस्पताल पहुंचे और उसके बाद ही एनएच-75 को जाम कर दिया था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,326