Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची पहुंचने के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत लोहरदगा के लिए रवाना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची पहुंचने के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत लोहरदगा के लिए रवाना
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत रविवार को सुबह रांची एयरपोर्ट पहुंचे। मोहन भागवत एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से रांची से सीधे लोहरदगा के लिए रवाना हो गए। लोहरदगा से वह छत्तीसगढ़ के जशपुर जायेंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत के आगमन को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट दिखी। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। जगह-जगह पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। संघ सूत्रों ने बताया कि मोहन भागवत रांची एयरपोर्ट से सीधे लोहरदगा के लिए रवाना हो गए। वहां पर वो कुछ देर के लिए रूकेंगे और एक छोटे से कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। लोहरदगा में उनके कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गयी हैं। जिला पुलिस ने काफी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मोहन भागवत छत्तीसगढ़ के जशपुर के लिए रवाना होंगे। छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान मोहन भागवत 14 नवंबर को जशपुर में रहेंगे। वहां वो दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद संघ प्रमुख जनजातीय दिवस पर जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर मोहन भागवत 15 नवंबर को जशपुर से अंबिकापुर जायेंगे, जहां वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरगुजा और कोरिया के संयुक्त पथ संचलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,826