टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। आज श्रोत्रिय ब्राह्मण महासंघ ने जमुवा प्रखंड के ग्राम चरघरा में माननीय नारायण पाण्डेय को गिरीडीह जिला सांसद प्रतिनिधि (जिला परिषद) बनाए जाने पर यहां के ब्राह्मण समाज ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी को ब्राह्मण समाज ने इसके लिए बधाई दी है। जिसमें मुख्य से गिरजानंदन शास्त्री, नरेश पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, महानंद पाण्डेय, बिनोद पाण्डेय, चंदन पाण्डेय, रूपेश पाण्डेय, त्रिभुवन पाण्डेय, राजकुमार पाण्डेय, बहादुर पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, रामेश्वर पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, जयकांत पाण्डेय, श्रीकांत पाण्डेय, विनय पाण्डेय, संदीप पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, निरंजन पाण्डेय एवं अन्य लोग उपस्थित हुए।