टीम एबीएन, बरकट्ठा (हजारीबाग)। झामुमो ने 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति बिल पारित होने के खुशी में जुलूस निकाला और मिठाईयां बांट कर जश्न मनाया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मो कुदुश अंसारी ने कहा कि हेमंत सरकार ने जो राज्य की जनता से वादा किया उसे एक एक कर पूरा कर रही है। सीएम हेमंत ने पहले पुरानी पेंसन लागू किया। 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति बिल पास किया। ओबीसी आरक्षण भी 14 से 27 फीसदी किया। झामुमो नेता श्यामदेव यादव ने कहा कि सरकार जो कहती है वह कर रही है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि झारखंड को केवल लूट राज्य के रूप में देखता है। उसने केवल झारखंड को लूटा है। जुलूस में झामुमो के कार्यकतार्ओं ने 1932 खतियान झारखंडी की पहचान के नारे लगा रहे थे। जुलूस में झामुमो केन्द्रीय सदस्य वासुदेव महतो, प्रमोद प्रसाद गुप्ता, चंद्रदीप पांडेय, श्यामा साव, मनोज टुड्डू, राजेश शर्मा, मुमताज अंसारी, मुरली पांडेय समेत आदि लोग शामिल थे।