टीम एबीएन, रांची। फिंशास्त्र और मनोहर लाल स्मृति के सौजन्य से आज उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए फाइनेंस फॉर इंजीनियर्स विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें वक्ता के रुप में कोलकाता से मानस ठाकुर, सूर्य कुमार और रांची से वित विषेशज्ञ अजय दीप वाधवा उपस्थित थे। वक्ताओं ने बताया कि अगर इंजीनियर वित्त का भी ज्ञान कोई वित्त संबंधी कोर्स या सर्टिकेशन कोर्स कर लें तो उसकी नौकरी के बाजार में वैल्यू बहुत बढ़ जाती है। इंजीनियर जब कोई भी उत्पाद बनाता है तो उसकी लागत और मूल्य कम होगा तो आम भारतीय उसे खरीद और प्रयोग कर पायेगा। भारत जैसे देश में तो यह अत्यंत आवश्यक है कि लागत को कम रखा जाए ताकि उत्पाद अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।