Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

स्टार्टअप : हजारीबाग में आज होगी इनोवेशन टैंक की शुरुआत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
स्टार्टअप : हजारीबाग में आज होगी इनोवेशन टैंक की शुरुआत
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। स्टार्टअप युवाओं को कुछ नया करने, सोचने और जमीन पर उतारने की परिकल्पना देता है। कुई युवाओं ने स्टार्टअप के माध्यम से कुछ सालों में बड़ा मुकाम भी हासिल किया है। अब एक ऐसे ही स्टार्टअप की शुरूआत हजारीबाग में रविवार से होने जा रही है, जहां नई शिक्षा नीति 2020 की परिकल्पनाओं को साकार किया जायेगा। इसके लिए हजारीबाग के देवांगना चौक कोर्रा में ऐसे पहले लैब इनोवेशन टैंक की शुरूआत होने जा रहा है। रविवार को इसका उद्घाटन हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल, उपायुक्त नैंसी सहाय और हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चोथे करेंगे। इस लैब में बच्चे सीखेंगे ड्रोन व रोबोट बनाने की तकनीक : लैब की शुरुआत राजस्थान से यहां पहुंचे इंजीनियर दीपक दहिया और इंजीनियर इमरान खान हजारीबाग के कुछ युवकों के साथ मिलकर कर रहे हैं। इस इनोवेटिव लैब में बच्चे रोबोटिक्स, इंटरनेट आॅफ थिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन, थी डी पेंटिंग, कोडिंग, इलेक्ट्रॉनिक फोटोग्राफी और एनिमेशन की शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे। अटल टिंकरिंग लैब में जो खामियां थी उस खामियां को इस प्राइवेट इंस्टिट्यूट में दूर किया है। छात्रों को 6 महीने का बेसिक ट्रेनिंग दिया जायेगा। यही नहीं तमाम विषयों पर जानकारी लेने वाले छात्रों को कैसे रोबोट काम करता है और उसे बनाया जाये इसकी भी जानकारी दी जायेगी। इन्होंने बताया कि दीपक एवं इमरान ने 2019 में स्टार्टअप हिडन लैंप कंपनी के तहत अपना काम शुरू किया। इसके बाद पहले उन्होंने रिसर्च किया कि कहां यह लैब खोला जाये। तब पाया गया कि झारखंड बिहार बंगाल इन इलाकों में ऐसा एक भी इनोवेशन लैब नहीं है। ऐसे में उन्होंने हजारीबाग अपना कर्म भूमि चुना। बताया कि नई शिक्षा नीति में कोडिंग से लेकर एक्सपेरिमेंटल लर्निंग को बढ़ावा दिया गया है। हमारा फोकस इनपर ही कर रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,154