टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा मंडल कमेटी की ओर से हेमंत सोरेन सरकार के नाकामियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रखंड मुख्यालय पर किया। जिसकी अध्यक्षता पूर्वी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता एवं सुभाष सोनी और संचालन गौतम नारायण सिंह ने की। वक्ताओं ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार विकास से ज्यादा लूट पर ध्यान दे रही है। प्रखंड से जिला और राज्य स्तर पर लूट-खसोट मचा है। जनता सरकार के गलत नीतियों से त्रस्त है। बावजूद इसके हेमंत सरकार कुर्सी बचाने में लगी हुई है। भाजपाइयों ने कहा कि हेमंत सोरेन को नैतिकता के आधार पर जनहित में त्यागपत्र दे देना चाहिए। धरना को संबोधित करने वालों में बाटेश्वर प्रसाद मेहता, राजेश गुप्ता, अनूप भाई वर्मा सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार मेहता, भागवत प्रसाद मेहता, हरिहर प्रसाद मेहता, जिला मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश मेहता, रामकिशोर मेहता, सुनील कुमार मेहता, मुनेंद्र मेहता, मुकेश उपाध्याय सुखदेव मेहता, सुधीर मेहता, सुनील मेहता, सुमित मेहता, मुखलाल मेहता निर्मल कुमार आदि दर्जनों भाजपाई शामिल थे।