Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

टाटीझरिया : संतोष किराना दुकान में वेंटिलेटर तोड़ घुसे चोर, भारी क्षति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टाटीझरिया : संतोष किराना दुकान में वेंटिलेटर तोड़ घुसे चोर, भारी क्षति
विज्ञापन
टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्रखंड के डहरभंगा पंचायत अंतर्गत केषडा गांव में बीते रात शुक्रवार को संतोष किराना दुकान में चोरों ने मकान में दीवाल के भेंटिलिटर में रास्ते बनाकर अज्ञात चोरों ने दुकान में जाकर लगभग (50000) पच्चास हजार रुपये नकद कैश राशन तथा कॉस्मेटिक सामग्री को चुराकर ले गये। घटना की जानकारी संतोष किराना दुकान के दुकानदार भुक्तभोगी संतोष ने बताया। उन्होंने यह भी कहा कि दुकान के माध्यम से ही हम अपने परिजनों का भरण पोषण करते हैं। हालांकि अज्ञात चोरों द्वारा की गई मामले को टाटीझरिया थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। बता दें कि इस प्रकार की घटनाएं इन दिनों बढ़ती ही जा रही है। क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, शांति व्यवस्था को लेकर टाटीझरिया थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार समेत उनके दल बल घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हमेशा जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,369