Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पदमा : प्रखंड कार्यालय मैदान में भाजपा का हल्ला-बोल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पदमा : प्रखंड कार्यालय मैदान में भाजपा का हल्ला-बोल
विज्ञापन
टीम एबीएन, पदमा (हजारीबाग)। पदमा प्रखंड कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक दिवसीय विशाल जन आक्रोश धरना प्रदर्शन किया गया। इस जन आक्रोश प्रदर्शन के मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव थे, धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि झारखंड की जनता 3 साल की हिसाब मांग रही है। जनता आक्रोशित है। कहीं कोई काम नहीं हो रहा है, झारखंड डूबता जा रहा है और हेमंत बाबू का चेहरा चमकता जा रहा है, उन्होंने कहा कि झारखंड को बचाना है और हेमंत सरकार को हटाना है। मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने केंद्र सरकार के अनेक योजनाओं को गिनाया और झारखंड सरकार की आलोचना की। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, गणेश यादव, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण यादव एवं अन्य वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया एवं झारखंड सरकार की आलोचना किये। सांसद व अन्य भाजपा नेता प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय के बड़ा बाबू को ज्ञापन सौंपा। मौके पर भाजपा के पदमा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र गुप्ता, उप प्रमुख सतेंद्र राणा, मुखिया शांति देवी, मुखिया सुनीता देवी, पंचायत समिति सदस्य मीना देवी, रेखा देवी, मनीषा देवी, सुनील साहू, बुधन साहू, अजय मेहता, कालीचरण मेहता, रामानंद गिरी, जितेंद्र प्रसाद मेहता, दशरथ मेहता, अयोध्या प्रसाद मेहता, गोविंद प्रसाद मेहता, अभिजीत मेहता, भरत पांडे, डब्लू अंसारी, कपिल देव प्रसाद मेहता, राम लखन प्रसाद मेहता, विजय मेहता, प्रभु प्रसाद मेहता, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,960