Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बिष्णुगढ़ : आमने-सामने हुए भाजपा-झामुमो कार्यकर्ता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बिष्णुगढ़ : आमने-सामने हुए भाजपा-झामुमो कार्यकर्ता
विज्ञापन
टीम एबीएन, बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। बिष्णुगढ़ प्रखंड परिसर में शनिवार को दो राजनीतिक दल आमने-सामने दिखे। एक सरकार के नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थी, तो वहीं दूसरी गठबंधन की सरकार द्वारा स्थानीय नीति को लागू कराने समेत सरकार की नीतियों पर जश्न मना रहा था। विदित हो कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल की अगुवाई में सरकार की जनविरोधी नीतियों के के खिलाफ प्रखंड परिसर होना धरना का आयोजन था। लेकिन दो दिन पूर्व स्थानीय नीति का लागू होने से झामुमो ने प्रखंड परिसर में ही जश्न मनाने की ठानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी कार्यकर्ता प्रखंड परिसर में ऐन वक्त पर आ धमके और स्थानीय नीति लागू होने की खुशी में जश्न मनाया। एक सरकार के खिलाफ भाषण दे रही थी, तो वहीं दूसरी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा लाउडस्पीकर के जरिए हेमंत सरकार के जो कहते हैं वह करते हैं... के स्लोगन के साथ हाथ में पार्टी का झंडा लिये एक दूसरे को बधाइयां देते दिखे। पूरे दो घंटे के दरम्यान दोनों पार्टियां अपने-अपने धुन में मशगूल रही और बाद में दोनों निकल लिये। हालांकि दोनों पार्टियों में गिनती के ही लोग शामिल थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,690