टीम एबीएन, केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी प्रखंड के अंतर्गत पंचायत गरीकला में कोरटेवा पायनियर बीज कंपनी ने विशाल फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिसमें पायनियर हाइब्रिड धान 27पी37 के विशेषता के बारे में किसानों को बताया गया। मौके पर मौजूद हजारीबाग के मैनेजर समित कुमार एवं एमडीआर सुनील कुमार और उपेंद्र कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि पायनियर 27पी37 अत्यधिक पैदावार देने वाला हाइब्रिड धान है, जिसकी वाली अन्य धान के मुकाबले लंबी और गुच्छेदार एवं वजनदार होती है। जिससे किसानों को अत्यधिक उपज मिलता है और किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त होता है। साथ ही किसानों को धान की फसल में लगने वाले बीमारियों और किट संबंधित जानकारी भी दी गयी। मौके पर गरीकला गांव के किसान जागो महतो, फूलचंद महतो, खुद महतो, तालेश्वर महतो, जगरनाथ महतो, भुनेश्वर महतो, नागो महतो, राजकिशोर महतो, खीरोधर महतो, सरिता देवी, वीणा देवी, नदिया देवी, सीमा देवी सहित बहुत किसानों ने मौके पर उपस्थित हुए।