झारखंड
आदिवासी-मूलवासी जनाधिकार मंच ने किया वीर शहीदों को नमन
ABN Bureau
•
12 Nov, 2022
•
6 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आदिवासी-मूलवासी जनाधिकार मंच के तत्वावधान में मेकन स्थित त्रिमूर्ति चौक में डोमासाईल आंदोलन के शहीदों का माल्यार्पण किया गया और 1932 खतियान की मांग को लेकर आंदोलनरत संतोष कुंकल, विनय तिग्गा, कैलास कुजूर ने अपनी शहादत दी। शहीद संतोष कुंकल, विनय तिग्गा, कैलास कुजूर को माल्यार्पण कर अमर रहे का नारा लगा कर शहीदों को भावभीनी श्रदांजलि दी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंच के केंद्रीय अध्यक्ष राजु महतो ने कहा कि झारखंड के सुविख्यात प्रबुद्धजनों स्व डॉ आरपी साहू, स्व विशप निर्मल मिंज, स्व लाल काशीनाथ साहदेव, स्व डा सुशील केरकेटटा, स्व डॉ वीपी केशरी, स्व डॉ गिरधारी राम गंझु समेत सैकड़ों लोगों ने 1932 खतियाान की मांग की दीप को प्रज्ज्वलित किया और वर्तमान में झारखंड के हजारों समाजिक, राजनितिक कार्यकर्ताओं के साथ झारखण्ड की जनता ने सड़को में उतर कर जनांदोलन किया, जिसका प्रतिफल आज 1932 का खतियान को लागू करने का ठोस पहल हुआ है। श्री महतो ने आगे कहा कि झारखंड के सभी राजनितिक दल जनभावना का कद्र करते हुए देश के सर्वोच्च संस्था संसद से पास करा कर इसे नवीं अनुसूची में शामिल कराने का सार्थक पहल करें। श्री महतो ने कहा कि जो खतीयान की बात करेगा। वहीं झारखंड में राज्य करेगा अब झारखण्ड की जनता जाग चुकी है। खतियान के नाम पर किसी तरह का राजनिती को बर्दास्त नहीं करेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक एवं सरजन हांसदा ने कहा कि 1932 खतीयान मांग को लेकर लंबा संघर्ष ही नही आदीवासी-मूलवासी जनता ने अपनी कुर्बानियां तक दी है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। 1932 की खतियान को लागू करने को लेकर झारखंड की जनता जागरूक हो चुकी है और जो भी राजनितिक दल इसके खिलाफत करेगी उसका राजनीतिक जनाधार समाप्त हो जायेगा और झारखंड की आदिवासी-मूलवासी जनता इसे किसी किमत पर माफ नही करेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री रंजीत उरांव ने कहा कि झारखंड में आदीवासी-मूलवासी जनता ने हमेशा देश आजादी के पूर्व से जन आंदोलन कर इतिहास बनाया है और हमारे शहीदों के सपनो के अनुसार खतीयान लागू करना एक हिस्सा के रूप में है। इसके साका खिलवाड़ करने वाले को बख्सा नहीं जायेगा। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता सुबोध डॉगी ने किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय सचिव डॉ मुजफर हुसैन, महिला अध्यक्ष विनिता खलखों, कोषध्यक्ष गोपाल महतों, ऐरेन कच्छप, नगर अध्यक्ष सदाजय नायक, नवीन कच्छप, विजय साहू, रोहित ठाकुर, प्रवीण सहाय, सोमा सिंह, स्तुती लकड़ा, समीर उरांव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी राजु महतो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन