टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के तुपुदाना रिंग रोड पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा बस और ट्रक में भीषण टक्कर से हुआ, इस टक्कर की वजह से बस पलट गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। तुपुदाना थाना प्रभारी मीरा सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। मामूली रूप से घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रिम्स भेजा जा रहा है।