टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा डाकबंगला में 11 नवंबर को झामुमो कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित कर आभार यात्रा निकालने का निर्णय लिया। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने जिस तरह विशेष सत्र का आयोजन कर विधानसभा में 1932 का खतियान आधारित एसटी को 28 प्रतिशत, ओबीसी को 27 प्रतिशत और एससी 12 प्रतिशत आरक्षण पारित कराया। इससे पूरे राज्य की जनता में खुशी की लहर है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भंडरा नौडीहा चौक से थाना मोड़ तक आभार यात्रा निकालने को लेकर सहमति जताई। मौके पर मिठू उरांव ने भी सरकार के कार्यो की सराहना की। इस दौरान मौके पर पिंटू उरांव, बिठू उरांव, शामिल उरांव, तिवारी उरांव, तैयब खान, साहिल मंसूर, रवि यादव आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.