झारखंड
दुर्घटना में घायल को भेजवाया अस्पताल, सदर विधायक की तत्परता से रांची रेफर
ABN Bureau
•
11 Nov, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। अपनी मां को इलाज कराने को लेकर श्रीनिवास डेंटल कॉलेज अस्पताल गये कटकमसांडी प्रखंड के कंचनपुर ग्राम निवासी बबलू कुमार (28) का इलाज कराकर लौटने के क्रम में शुक्रवार की शाम को हाइवे पर डेमोटांड़ स्थित सहारा इंडिया आॅफिस के सामने सड़क दुर्घटना हुआ, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल स्थिति में तत्काल डेमोटांड़ निवासी सह भाजपा सदर पश्चिमी मंडल के मीडिया प्रभारी एवं अन्य स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल टेंपो में बैठाकर इन्हें एचएमसीएच भेजा गया और इसकी सूचना उनके द्वारा सदर विधायक मनीष जायसवाल को दी गयी। जिसके बाद विधायक मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने तत्परता दिखायी और एचएमसीएच पहुंचकर घायल मरीज के इलाज में हरसंभव सहयोग पहुंचाया। यहां मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तुरंत रांची रेफर कर दिया जिसके बाद मरीज को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया। घायल मरीज की पहचान कंचनपुर निवासी पंसस प्रकाश कुशवाहा के भतीजा सह महादेव महतो के पुत्र के रूप में हुआ। विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी के द्वारा उनके परिजनों को जैसे ही सूचना दी गयी स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अशोक राणा और पंसस प्रकाश कुशवाहा सहित उनके परिजन अस्पताल पहुंचे और बिना देर किए बेहतर इलाज के लिए रांची ले गये।
विज्ञापन