Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दारू : प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम में झुमरा का चयन

दारू : प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम में झुमरा का चयन
विज्ञापन
टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। हजारीबाग दारू प्रखंड के रामदेव खारिका पंचायत अंतर्गत झुमरा गांव प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम चयनित हुआ। शुक्रवार को मुखिया झरना देवी की अध्यक्षता में जिला समन्वय एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधि के समक्ष कई योजनाओं का आधारशिला तैयार किया गया बैठक में चापाकल, पोखर गहरीकरण एवं गार्डवाल, नाली निर्माण, पीसीसी निर्माण, मंदिर के पास फाइबर ब्लॉक, कंप्यूटर प्रशिक्षण, झुमरा तालाब गहरीकरण एवं सुंदरीकरण, सामुदायिक भवन निर्माण, शौचालय निर्माण, बिजली पोल में स्ट्रीट लाइट इत्यादि कई योजनाओं का आधारशिला तैयार किया गया। जिला समन्वय हजारीबाग अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक क्षेत्र में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम का चयन हुआ है, जिसमें दारू प्रखंड में इकलौता झुमरा गांव चयनित हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि पंचायत के मुखिया झरना देवी की अध्यक्षता मे लगभग 25 योजनाओं पर चर्चा हुई।पंचायत सचिव सुरेंद्र महतो ने बताया कि दारू प्रखंड में इकलौता झुमरा गांव आदर्श ग्राम बना। जिला परिषद सदस्य गीता देवी ने कहा झुमरा आदर्श ग्राम बनने से गांव में खुशी का माहौल है। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका बंदना देवी, सहिया भारती देवी, एडब्ल्यू ज्योति देवी, जलसहिया सकुंती देवी, वार्ड सदस्य प्रकाश राम, ललिता देवी, स्वास्थ्य सहिया भारती देवी, सचिन कुमार वर्मा लालचंद्र राम एवं ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,945