टीम एबीएन, बड़कागांव। बड़कागांव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात एक लाल-ब्लू रंग का ट्रैक्टर पर लदा 2.5 टन अवैध कोयला थाना क्षेत्र के मधैयाढाब से जब्त की गयी। हालांकि अंधेरे का लाभ उठाते हुए चालक भागने में सफल रहा। इस संबंध में बड़कागांव थाना में ट्रैक्टर मालिक एवं अवैध कोयला खदान के संचालक के विरुद्ध कांड संख्या 280/ 22 धारा 414 34 भादवी 30 (2) कोल माइन्स एक्ट एवं 33 वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। छापामारी दल में थाना प्रभारी विनोद तिर्की एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।