Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

छी-छी... पीएम आवास के निर्धन-बेसहारा लाभुक से बीएफटी ने मांगी रिश्वत

छी-छी... पीएम आवास के निर्धन-बेसहारा लाभुक से बीएफटी ने मांगी रिश्वत
विज्ञापन
टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्रखंड के झरपो पंचायत में वैसे तो अब तक कई योजनाओं में अनिमियता बरती गई है। साथ ही योजनाओं की लीपापोती कर बिचौलियों द्वारा राशि की बंदरबाट किया जा चुका है। हिंदी दैनिक अखबारों में ट्वीटर, फेसबुक, यूट्यूब चैनल मैसेंजर, कुएप्प समेत सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अब तक कई मामले को प्रकाशित किये जा चुके हैं। वहीं झरपो भुइयां टोली का एक मामला प्रकाश में आया है। वहां का रामलाल सिंह बिल्कुल निर्धन, गरीब, बेसहारा, असहाय है। उन्हें शाम होने पर दिखाई भी बहुत कम देता है। जिनकी तीन बेटियां हैं। वे कई वर्षों से आय श्रोत नहीं होने से टूटे फूटे घर में रह रह थे। जिसकी स्थिति देख नवनिर्वाचित मुखिया शिबु प्रसाद सोनी और वार्ड सदस्यों में संगीता देवी के पति सुनील कुमार, उपमुखिया राजेंद्र कुमार उर्फ राजा, ग्रामीणों में रवि बाबू एसीवाला ने बीडीओ सह सीओ साईनी तिग्गा को जानकारी दी। स्वयं बीडीओ सह सीओ ने जांच करते हुए काफी मशक्कत के बाद लाभुक को आवास मुहैय्या करवाया। दुर्भाग्य की बात यह है कि मनरेगा विभाग के बीएफटी चिंतामणि प्रसाद (जो वर्तमान झरपो, डहरभंगा पंचायत में पदासीन है) लाचार, विवश, असहाय, निर्धन इस वृद्ध लाभुक से राशि की मांग कर रहा है। क्या कहता है लाभुक : लाभुक रामलाल सिंह कहता है कि मैं बहुत ही विवश और लाचार हूं। प्रखंड में कार्यरत्त मनरेगा विभाग के चिंतामणि प्रसाद ने एक बार मे 5000 (पांच हजार रुपये) तो दूसरे किस्त में 10000 (दस हजार रुपये) राशि मांग रहा है। रुपये नहीं देने पर कहता है कि प्रखंड से तुम्हारे खाते में बचे रुपये का भुगतान नहीं किया जायेगा। इस बात की जानकारी भुक्तभोगी ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनधियों समेत पंचायत के मुखिया को अपनी पीड़ा बताते हुए न्याय की गुहार लगायी। पूर्व में भी ठीक इसी प्रकार आम सभा कर पीएम आवास के लाभुकों की सूची चयन हो। तब प्रखंड जाये। पुन: जिला से लाभुकों का नाम भी सूची में आया, जो इनके ही जैसे लोगों को रुपये नहीं देने पर फेरबदल कर दिया गया। जिसके कारण आज भी कई लाभुक वंचित हैं। एक तरफ तो कई नेता मंत्री गण भ्रष्टाचार विरोधी बने हुए हैं, तो दूसरी ओर प्रखंड में ही कार्यरत विभिन्न विभागों के कर्मी ही भ्रष्टाचार में संलिप्त है। ऐसे व्यक्तित्व के लोगों को अविलंब प्रखंड कार्यलय के विभाग से कार्यमुक्त कर देना चाहिए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,520