गुमला : सड़क पार कर रही बच्ची को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौत
ABN Bureau• 11 Nov, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, गुमला/रांची। गुमला जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां सड़क पार कर रही 8 साल की बच्ची को ट्रक ने कुचल दिया है, जिससे बच्ची की मौके पर मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। बताया जा रह है कि टाटा से ट्रक नए वाहन का सामान लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था।
मामला जिले के कुडू थाना क्षेत्र के केडवारी मोड का है। यहां बुधवार को 8 वर्षीय निशा कुमारी अपनी मां के साथ सड़क पार करते हुए खेत जा रही थी। निशा की मां सड़क पार गयी थी जबकि निशा सड़क को आधा पार कर पाई थी। इस दौरान तेज रफ्तार चंदवा की तरफ जा रहे ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया। देखते ही देखते घटना स्थल पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
वहीं, मामले की सूचना मिलने पर थाना के सअनि रामदेव कुमार राय ने मालवाहक ट्रक का पीछा किया। ट्रक चंदवा में बरामद किया गया और ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल छा गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।