Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 42
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

आयुक्त मनोज कुमार के नेतृत्व में प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आयुक्त मनोज कुमार के नेतृत्व में प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम
विज्ञापन
टीम एबीएन, चाईबासा/रांची। आज प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय परिसर सिंहभूम (कोल्हान) प्रमंडल चाईबासा में आयुक्त मनोज कुमार के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित प्रमंडल स्तरीय और जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा वृक्षारोपण कर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया गया। मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की नितांत आवश्यकता है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं, और हमें शुद्ध वायु प्रदान करते है। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। आयुक्त ने कोल्हान प्रमंडल वासियों से अपील की है कि सुविधानुसार अपने-अपने क्षेत्र मे अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं और उसके बड़ा होने तक उनका नियमित रूप से देखभाल करते रहें। उन्होंने आज लगाए गए पेड़-पौधों को बड़ा होने तक देखभाल करने हेतु कार्यालय के कर्मियों को निर्देशित भी किया। आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक कोल्हान रेंज अजय लिंडा, पश्चिम सिंहभूम जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल, पश्चिम सिंहभूम पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, वन प्रमण्डल पदाधिकारी चाईबासा सत्यम कुमार, प्रशिक्षु वन प्रमण्डल पदाधिकारी, आयुक्त के सचिव, उप निदेशक परिवहन, सिंहभूम (कोल्हान) प्रमण्डल चाईबासा एवं उपस्थित अधिवक्तागण द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
विज्ञापन