Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गोड्डा : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कई मामले आॅन द स्पॉट निष्पादित

गोड्डा : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कई मामले आॅन द स्पॉट निष्पादित
विज्ञापन
टीम एबीएन, गोड्डा/ रांची। आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार के तहत आज गोड्डा जिले के 8 प्रखंडों के अंतर्गत 8 पंचायत में एवं गोड्डा नगर परिषद के वार्ड नंबर 17 एवं नगर पंचायत महागामा के अंतर्गत वार्ड नंबर -13 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों की समस्याओं का आॅन द स्पॉट निष्पादन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखंडों में नोडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार अंतर्गत विभिन्न प्रखंड के अंतर्गत प्रतिनिधि पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उनके द्वारा सभी स्टॉल का भ्रमण कर प्राप्त आवेदनों की विस्तृत जानकारी ली गई। उनके द्वारा योजना के तहत लाभुकों के बीच धोती-साड़ी लूंगी, कंबल, मनरेगा योजना स्वीकृति पत्र, बाबा साहेब अंबेडकर आवास योजना स्वीकृति पत्र इत्यादि का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के तहत आज निम्न प्रखंड के पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया : 1. नूनबट्टा पंचायत प्रखंड -गोड्डा, 2. आकासी पंचायत, प्रखंड - पोड़ैयाहाट, 3. सुसनी पंचायत प्रखंड - सुंदरपहाड़ी, 4. सांचपुरसांखी पंचायत, प्रखंड- बसंतराय, 5 . गंगटाकला पंचायत, प्रखंड- पथरगामा, 6 परसा पंचायत, प्रखंड- महागामा, 7. छोटा बड़ा मानगढ़ पंचायत प्रखंड- मेहरमा, 8. चपरी पंचायत प्रखंड- ठाकुरगंगटी, 9. वार्ड नंबर- 17 (गोड्डा नगर परिषद क्षेत्र) और 10. वार्ड नंबर -13 (नगर पंचायत महागामा)। गोड्डा जिले में दिनांक 09 नवंबर 2022 तक विभिन्न प्रखंडों के पंचायत में आयोजित आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अब तक कुल 114846 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 86749 आवेदनों का आॅन द स्पॉट निष्पादन किया गया है। 28097 आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान विभिन्न पंचायतों में प्रतिनियुक्त किये गये वरीय पदाधिकारी गण, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा एवं अनुमंडल पदाधिकारी महागामा सौरभ कुमार भुवानिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, जिले से प्रतिनियुक्त किये गये विभिन्न पदाधिकारीगण, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के मुखिया , प्रमुख, अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,892